दिवंगत नेता श्याम लाल यादव की 24 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
सगीर अमान उल्लाह ब्यूरो
बाराबंकी के सफदरगंज चौराहा स्थित श्याम लाल यादव स्मा इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता श्याम लाल यादव की 24वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन उनके पुत्र और सपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व एम एल सी राजेश यादव राजू , पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, सुनील प्रधान, पूर्व एम एस सी रामवृक्ष ने दिवंगत नेता की समाधी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में एडवोकेट जव्वाद अहमद, रजी अहमद, वसी अहमद, वसी अंसारी और संजय सिंह,पत्रकार रहमान खान, पत्रकार विशाल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने याद किया कि श्याम लाल यादव दिन-रात लोगों की सेवा में लगे रहते थे। वे अपने क्षेत्र में किसी को भी दुखी नहीं देख सकते थे और हर किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहते थे। यही कारण है कि आज भी लोग उन्हें याद करते हैं।